तेज आंधी के साथ जिलेभर में हुई बारिश, बिजली गुल

पाकुड़ में तेज आंधी के साथ एक घंटे तक हुई बारिश
पाकुड़. जिलेभर में मंगलवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई. बारिश करीब एक घंटे तक हुई. आंधी और बारिश से मौसम ठंडा हो गया. वहीं बुधवार की सुबह भी मौसम ठंडा रहा. हालांकि रात को हुई आंधी बारिश से कई जगह पेड़ गिरने की सूचना मिली. बारिश के दौरान बादल की गड़गड़ाहट और आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गयी. बारिश से जिलावासियों ने भी राहत की सांस ली. चिलचिलाती धूप से जिलावासी परेशान थे. बाजार में दिन में भी सन्नाटा पसर जाता था. बारिश से लोग काफी खुश हैं. कृषि वैज्ञानिक विनोद कुमार ने बताया कि एक दिन की बारिश से फसल को कई खास फायदा या नुकसान नहीं होगा. मौसम सामान्य बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




