ePaper

कालाजार खोज को लेकर सहियाओं को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 06 Dec 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
कालाजार खोज को लेकर सहियाओं को मिला प्रशिक्षण

पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में शनिवार को छह से 21 दिसंबर तक घर-घर कालाजार खोज अभियान को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में शनिवार को छह से 21 दिसंबर तक होने वाले घर-घर कालाजार खोज अभियान को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ. अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अब्दुल हक मंजर ने की. कार्यक्रम में प्रखंड की सभी सहियाओं ने भाग लिया. डॉ मंजर ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य सहिया एवं एमपीडब्ल्यू घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों का स्क्रीनिंग करेंगी. इस मौसम में ठंड के साथ बुखार, सर दर्द, पसीने के साथ बुखार आना फिर उतर जाना मलेरिया का लक्षण हो सकता है. वैसे रोगी को घर पर ही मलेरिया जांच की जाय. दो सप्ताह से अधिक बुखार वाले रोगी जो एंटी मलेरिया रोगी दवाई खाने पर भी ठीक नहीं हो रहा हो, वजन घट रहा हो, खून की कमी हो रही हो, चमड़े का रंग हल्का भूरा हो रहा हो तथा पीलिया का आकार बढ़ जाना जैसे लक्षण वाले रोगी कालाजार संभावित रोगी हो सकते हैं. उनको तुरंत अस्पताल पहुंचायें. इनका इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में किया जाता है. मौके पर केटीएस संजय मुर्मू, सहिया साथी मरियम मरांडी, अनीता किस्कू, शेफाली सोरेन, प्रमिला हांसदा, बीटी रायमुनि मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola