हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए जुट रही भक्तों की भीड़

Updated at : 20 Apr 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए जुट रही भक्तों की भीड़

लिट्टीपाड़ा में अवस्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए कृष्ण भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा.

प्रखंड मुख्यालय में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए कृष्ण भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. प्रखंड क्षेत्र समेत सीमावर्ती जिले के भक्त बड़ी संख्या में राधाकृष्ण की लीला का वृत्तांत सुनने पहुंच रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया है. शुक्रवार रात्रि पश्चिम बंगाल के कीर्तनिया गौरी राय पंडित ने कृष्ण की बाललीला का सचित्र वर्णन कर दर्शकों का मन मोह लिया. वहीं गोड्डा की कीर्तनिया पुष्पा रानी दास ने कृष्ण के दोस्त सुदामा की गरीबी व अन्न भिक्षाटन का सचित्र वर्णन किया. जबकि देवघर के कीर्तनिया लखीकांत दास ने सुदामा व कृष्ण मिलन के रोमांचक क्षण का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर भक्तों के आंखों में आंसू छलक पड़े. हरिनाम कीर्तन को सफल बनाने में सभी ग्रामीणों का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola