जीपीडीपी 2026-27 को लेकर पंचायतों में महिला सभा आयोजित, गांवों के विकास से जुड़े मुद्दों पर रखी अपनी राय

Updated:
विज्ञापन
बैठक में मौजूद महिलाएं | Prabhat Khabar Network

बैठक में मौजूद महिलाएं | Prabhat Khabar Network

लिट्टीपाड़ा की पंचायतों में जीपीडीपी 2026-27 के लिए महिला सभा आयोजित। गांवों के विकास और बुनियादी समस्याओं पर महिलाओं ने रखी अपनी राय और सुझाव।

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2026-27 के प्रभावी और समावेशी निर्माण को लेकर विशेष ''महिला सभा'' का आयोजन किया गया. इस दौरान गांवों के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखियाओं की अध्यक्षता में आयोजित इन सभाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया. सभा के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास से जुड़ी अनिवार्य आवश्यकताओं, जनसमस्याओं और प्राथमिकताओं को चिन्हित करते हुए उन्हें आगामी वार्षिक कार्य योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा.

साथ ही महिलाओं ने सभा में मुख्य रूप से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, गांवों में स्वच्छता, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका के अवसरों को बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं में उनकी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

मुखियाओं ने कहा कि सतत और संतुलित विकास के लिए ग्राम योजना में आधी आबादी की भागीदारी बेहद जरूरी है. साथ ही महिलाओं द्वारा दिए गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर जीपीडीपी 2026-27 में शामिल किया जाएगा, ताकि धरातल पर योजनाओं का सही लाभ मिल सके।इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहिया, जेएसएलपीएस की दीदियां और भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola