डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने पाकुड़ के 29वें सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना प्राथमिकता

सिविल सर्जन को बुके देकर स्वागत करते निवर्तमान सिविल सर्जन व अन्य | Prabhat Khabar Network
डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने पाकुड़ के 29वें सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है।
पाकुड़: पाकुड़ जिले के स्वास्थ्य प्रशासन को नया नेतृत्व मिल गया है. शनिवार को डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने जिले के 29वें सिविल सर्जन के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा से पदभार ग्रहण कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली.
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. संथालिया ने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, पोषण तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा. स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता और टीमवर्क को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.
इस अवसर पर निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने डॉ. संथालिया को कार्यभार सौंपते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं.
कार्यभार ग्रहण समारोह में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एसके झा, दंत चिकित्सक डॉ. आरके सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पदाधिकारी, स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक सहित सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










