सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Updated at : 05 Mar 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

हीरानंदनपुर पंचायत स्थित महाकाल मंदिर प्रांगण में बुधवार को सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. शहर के हीरानंदनपुर पंचायत स्थित महाकाल मंदिर प्रांगण में बुधवार को सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. महाकाल शक्तिपीठ के संस्थापक सिद्धार्थ परमहंस जी महाराज समेत मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सिद्धार्थ परमहंस जी महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में सिदो-कान्हू स्मृति भवन का निर्माण किया जाना है. इसे लेकर वर्ष 2024 में सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा का अनावरण किया गया था, जिसका एक साल पूरा हो गया है. इस उपलक्ष्य में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया है. मौके पर मुखिया निपु सरदार, मंदिर कमेटी के अनुग्राहित प्रसाद साहा, प्रवीण कुमार, अश्वनी कुमार झा, कुणाल प्रियदर्शी, धीरज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola