Pakur News: गैराज में आगजनी के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 6:59 PM

विज्ञापन

गैराज में आगजनी के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया खजूरडंगाल पंचायत क्षेत्र के पातपहाड़ी गांव के निवासी जोहान टुड ने पाकुड़िया थाना में आवेदन देकर अपनी गैराज में मारपीट व आगजनी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने उल्लेख किया है कि मंगलवार की शाम लगभग 6:30 बजे, एक अज्ञात गहरे रंग की मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाशों ने उनके गैरेज में घुसकर उनके और उनके सहायक मान्नु बास्की के साथ मारपीट की. इसके बाद, लगभग रात 11:45 बजे बदमाशों ने उनके गैरेज में आग लगा दी. इस आगजनी की घटना में गैरेज में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. इसमें चार मोटरसाइकिल, एक हवा टंकी और कुछ मशीनें शामिल थीं, जिनका कुल मूल्य लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये अनुमानित है. घटना के संबंध में पाकुड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola