ePaper

नो पार्किंग के उल्लंघन पर 6,050 रुपये का वसूला गया जुर्माना

Updated at : 17 May 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
नो पार्किंग के उल्लंघन पर 6,050 रुपये का वसूला गया जुर्माना

कोर्ट परिसर के समीप अभियान चलाकर कर करीब 10 वाहनों को जब्त किया गया है. जब्त वाहनों को नगर थाना को सुपुर्द किया गया है.

विज्ञापन

पाकुड़. सड़क किनारे बेवजह वाहन पार्क करने वालों पर परिवहन व नगर परिषद ने कार्रवाई की है. कोर्ट परिसर के समीप अभियान चलाकर कर करीब 10 वाहनों को जब्त किया गया है. जब्त वाहनों को नगर थाना को सुपुर्द किया गया है. इन वाहनों से 6 हजार 50 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई से सड़क किनारे वाहन खड़ी करने वाले चालकों व वाहन मालिकों के बीच अफरातफरी मच गयी. आनन फानन में अपने अपने वाहनों को लेकर लोग भागते नजर आए. मामले को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने बताया कि आये दिन लोग बेवजह सड़क पर अपने वाहन को खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर उपयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. वाहन चालकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बेवजह सड़क पर अपने वाहन को खड़ी ना करें. नहीं तो कार्रवाई हो सकती है. वहीं मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तीन जगह पार्किंग स्टैंड बनाए गए हैं. फिर भी लोग सड़क किनारे ही अपना वाहन खड़ा कर देते हैं. इस वजह से जाम की समस्या बन जाती है. बेवजह वाहन पार्क करने वालों को कई बार जागरूक करने का काम भी किया गया है, लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं. इस कारण कार्रवाई की जा रही है. शहर में परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है. परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर सड़क पर वाहन खड़ी करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है. शहर वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क पर अपना वाहन खड़ा ना करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. नगर परिषद की ओर से बनाए गए वाहन पार्किंग स्टैंड में ही अपना वाहन लगाएं. यह बिल्कुल नि:शुल्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola