ePaper

एफसी लव सिटी पाकुड़ ने एफसी पथरादाहा को एक गोल से हराया

Updated at : 01 Jan 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
एफसी लव सिटी पाकुड़ ने एफसी पथरादाहा को एक गोल से हराया

प्रखंड के बाबा तिलका मांझी मेमोरियल क्लब तारापुर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड के बाबा तिलका मांझी मेमोरियल क्लब तारापुर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेंब्रम, युवा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू शामिल हुए. क्लब के अध्यक्ष संतोष सोरेन ने बताया कि फुटबॉल खेल 16 टीमों के बीच हुआ. इसमें महिला की दो टीम ने भाग ली है. फाइनल खेल पुरुष टीम के एफसी लव सिटी पाकुड़ बनाम एफसी पथरादाह के बीच हुआ. जिसमे एफसी लव सिटी पाकुड़ की टीम ने एफसी पथरादाहा को एक गोल से पराजित कर विजय प्राप्त किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को 40 हजार व उपविजेता टीम को 30 हजार रुपए देकर सम्मानित किया. वहीं महिला टीम एफसी पाकुड़ बनाम एफसी बंगाल स्टार के बीच फाइनल खेल हुआ. इसमें एफसी पाकुड़ की टीम ने एफसी बंगाल स्टार टीम को एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. महिला टीम के विजेता को सात हजार एवं उपविजेता को छह हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर चंदू मुर्मू, मंटू हेंब्रम, बिशॉप सोरेन, हिरेंद्र हेंब्रम, सुलेमान सोरेन, सोम मुर्मू, विकास बेसरा, सुरेश बेसरा, सिदो मरांडी, जोना हेंब्रम, सुशील बास्की आदि खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola