निवर्तमान डीसी व एसपी समेत को दी गयी विदाई

तीनों पदाधिकारियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.
संवाददाता, पाकुड़ पाकुड़ के निवर्तमान डीसी मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, वहीं नव पदस्थापित एसपी नवनीत सिंह का स्वागत किया गया. तीनों पदाधिकारियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इसमें मनीष कुमार के माता-पिता, धर्मपत्नी और बच्चों को भी सम्मान दिया गया. अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पाकुड़, जो पहले पिछड़ा जिला माना जाता था, उसने नयी ऊंचाइयों को हासिल किया. राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी, उनके प्रयासों से जिला दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुआ. वहीं एसपी निधि द्विवेदी की विधि व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए सराहना की गयी. डीसी मनीष कुमार ने कहा कि उनका कार्यकाल सीख और अनुभव से भरा रहा. प्रशासन और आम जनता के बीच अच्छा समन्वय देखने को मिला. सभी विभागों ने मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया. उन्होंने टीम भावना और जनता के सहयोग को सफलता का आधार बताया और सभी के प्रति आभार जताया. एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना टीम वर्क का परिणाम रहा. पुलिस बल ने कठिन परिस्थितियों में भी जिम्मेदारी निभायी. अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था, महिला सुरक्षा व जनसंपर्क पर विशेष ध्यान दिया गया. उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया. नये एसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. जनता के साथ संवाद बढ़ाकर प्रभावी पुलिसिंग की जायेगी. अपराध पर सख्त नियंत्रण किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने किया. मौके पर पीडीजे दिवाकर पांडे, रजनीकांत पाठक, कुमार क्रांति प्रसाद, संजीत कुमार चंद्र, जेम्स सुरीन, अरुण कुमार एक्का, साइमन मरांडी, डीएन आजाद सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी और गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




