ePaper

फरक्का ने दुर्गापुर को छह विकेट से किया पराजित

Updated at : 20 Jan 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
फरक्का ने दुर्गापुर को छह विकेट से किया पराजित

हिरणपुर. हिरणपुर बाजार स्थित स्टेडियम में मंगलवार को हिरणपुर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आखरी लीग फरक्का और दुर्गापुर टीम के बीच खेला गया.

विज्ञापन

हिरणपुर. हिरणपुर बाजार स्थित स्टेडियम में मंगलवार को हिरणपुर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आखरी लीग फरक्का और दुर्गापुर टीम के बीच खेला गया. रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में फरक्का की टीम ने दुर्गापुर को छह विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दुर्गापुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 243 रन बनाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरक्का की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी दिखाते हुए 04 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली. फरक्का की ओर से रबादा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 77 रनों की शानदार पारी खेली. साथ ही एक विकेट भी झटके. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रबादा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जो एबी कॉन्ट्रेक्शन के मालिक राजेश भगत ने प्रदान किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष अमीरुल अंसारी, कयूम अंसारी, इस्माइल अंसारी, सलीम अंसारी आदि का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola