स्वतंत्रता दिवस पर किशोरियों को बांटे लर्निंग बैग, शिक्षा के जरिये आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

कीट बांटते संस्था के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में फेस संस्था ने स्वतंत्रता दिवस पर किशोरियों को लर्निंग बैग बांटे. शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए यह सराहनीय पहल की गई है.

विज्ञापन

पाकुड़ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में संचालित फेस संस्था की ओर से सदर प्रखंड के इलामी में किशोरियों के बीच लर्निंग बैग का वितरण किया गया. मुखिया मोहम्मद समद आलम ने अपने हाथों से बच्चियों को बैग बांटे और उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

मुखिया मोहम्मद समद आलम ने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही मजबूत समाज की नींव है. गांव की बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को पूरा करेंगी, तभी विकास सही मायने में सार्थक होगा. उन्होंने बच्चियों से पढ़ाई जारी रखने और मिले अवसरों का पूरा लाभ उठाने की अपील की.

24 वर्षों से शिक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम कर रही संस्था

फेस संस्था की निदेशक रितु पांडे ने कहा कि संस्था पिछले 24 वर्षों से ग्रामीण एवं वंचित समुदायों के बीच शिक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है. आइडिया प्रोजेक्ट के तहत करीब 1,500 किशोरियों को समुदाय आधारित गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

उन्होंने बताया कि लर्निंग बैग वितरण का उद्देश्य बच्चियों को पढ़ाई के जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है.

कार्यक्रम में फेस संस्था की ओर से क्लस्टर फेसिलिटेटर हाफिजा खातून, समाजसेवी सिराजुल शेख, मंजरुल इस्लाम, मुस्लिम शेख समेत पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola