स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी-कर्मी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

तिरंगे को सलामी देते अधिकारी| Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन. उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान.

विज्ञापन

पाकुड़. 80वें स्वतंत्रता दिवस के पर शनिवार को जिले में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया. जिला स्तरीय मुख्य समारोह रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित हुआ. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने परेड का निरीक्षण करने के बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों, देश के महापुरुषों, वीर शहीदों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों को श्रद्धापूर्वक नमन किया. उन्होंने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. समारोह में विभिन्न टुकड़ियों ने परेड के माध्यम से राष्ट्रध्वज को सलामी दी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने चयनित पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.


परेड का निरीक्षण करते अधिकारी.
परेड का निरीक्षण करते अधिकारी.


विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता : डीसी


उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है. हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से काम करना चाहिये. जिले के विकास, जनकल्याण और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने जिलेवासियों से विकास में सहयोग की अपील की.

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध : एसपी

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण वातावरण में जिले के विकास में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य कर रही है.


परेड में शामिल जवान.
परेड में शामिल जवान.

आवासीय कार्यालय और समाहरणालय में भी हुआ ध्वजारोहण


स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अपने आवासीय कार्यालय में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. इसके बाद समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. जिला परिषद परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया. जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कये गये.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola