मुर्शिदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में खेल रही चार बच्चियों पर हमला; तीन की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन.  | Prabhat Khabar Network

मुर्शिदाबाद के बाजीतपुर में एक युवक ने चार बच्चियों पर हंसुआ से हमला किया, जिसमें तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव में गुरुवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. घर में खेल रही चार मासूम बच्चियों पर एक युवक ने हंसुआ से हमला कर दिया. हमले में तीन बच्चियों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है. घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घर में खेल रही थीं चारों बच्चियां, अचानक पहुंचा युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों बच्चियां घर में खेल रही थीं. इसी दौरान गुलाम सरवर उर्फ बादशाह नामक युवक वहां पहुंचा आरोप है कि उन पर हंसुआ से बच्चियों पर अंधाधुंध हमला कर दिया. हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

मृत बच्चियों की पहचान मनीफा खातून (4), नुसरत जहां (6) और अनीशा खातून (10) के रूप में हुई है. वहीं, इशरत खातून (8) गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घर में रोते-बिलखते लोग. | Prabhat Khabar Network
घर में रोते-बिलखते लोग. | Prabhat Khabar Network

आरोपी गिरफ्तार, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सूती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों मृत बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसके चलते आरोपी ने मासूम बच्चियों पर जानलेवा हमला किया.

हत्यारोपी को ले जाती पुलिस.  | Prabhat Khabar Network
हत्यारोपी को ले जाती पुलिस.  | Prabhat Khabar Network

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद बाजीतपुर गांव में मातम पसरा हुआ है. बच्चियों की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में भी दहशत और आक्रोश का माहौल है.

ग्राम पंचायत की प्रधान सरीदा यास्मीन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.








विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola