15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में होगी विशेष ग्रामसभा, बीडीओ ने दिए तैयारियों के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा में 15 अगस्त को विशेष ग्रामसभा का आयोजन होगा. इसमें 16वें वित्त आयोग की योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : 15 अगस्त को प्रखंड की सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में विशेष ग्रामसभा आयोजित की जायेगी. इसे लेकर गुरुवार को बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिव, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक हुई. बैठक में ग्रामसभा के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामसभा में 16वें वित्त आयोग की योजनाओं की दी जायेगी जानकारी

बीडीओ ने बताया कि विशेष ग्रामसभा में 16वें वित्त आयोग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जायेगी. साथ ही बीएलओ को एसडीडी सूची पढ़कर लोगों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया. उन्होंने पंचायत स्तर पर ग्रामसभा की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा.

सुबह 10 बजे तक पूरा होगा झंडोत्तोलन

बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त को सुबह 10 बजे तक सभी पंचायत भवनों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम पूरा करा लिया जाये. बैठक में त्रिदीप शील, कमल पहाड़िया और बंटी गुप्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola