आजादी के जश्न में दौड़ा पाकुड़, सुनील टुडू और सिलवंती सोरेन ने मारी बाजी
क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस पर पाकुड़ में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन. सुनील टुडू और सिलवंती सोरेन ने जीता प्रथम पुरस्कार.
पाकुड़. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क स्थित वीआइपी रोड से शुरू हुई दौड़ को डीडीसी अरविंद कुमार लाल, एसडीओ साइमन मरांडी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने वीआईपी रोड से सोनाजोड़ी तक दौड़ लगायी और वापस वीआईपी रोड पहुंचकर निर्धारित दूरी पूरी की. पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

पुरुष वर्ग में सुनील टुडू ने प्रथम स्थान हासिल किया. सोनई मुर्मू द्वितीय और नरेश मरांडी तृतीय स्थान पर रहे. वहीं महिला वर्ग में सिलवंती सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. चोनी मरांडी द्वितीय और बाहा मुनि हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रहीं. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया.

खेल से विकसित होता है आत्मविश्वास और अनुशासन
डीडीसी अरविंद कुमार लाल ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है और उनमें खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है.
प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेड क्रॉस, चेंबर ऑफ कॉमर्स, विभिन्न खेल संघों, स्वयंसेवकों समेत रतन सिंह एवं पंकज अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमेश भगत
रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







