जोरडीहा में अवैध बालू लदा बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त, पुलिस को देख चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

सिमलोंग ओपी में जब्त किया गया बालू लदा ट्रैक्टर. | Prabhat Khabar Network

लिट्टीपाड़ा/सिमलोंग ओपी क्षेत्र के जोरडीहा गांव के पास पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की. बिना नंबर का बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया. गुप्त सूचना पर ट्रैक्टर रोका गया, लेकिन चालक पुलिस देखकर भाग गया. वाहन मालिक भी दस्तावेज या चालान दिखाने नहीं पहुंचा. अंचल अधिकारी पवन कुमार ने एनजीटी की धाराओं के तहत सिमलोंग ओपी में मामला दर्ज कराया है. ट्रैक्टर को ओपी परिसर लाया गया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : सिमलोंग ओपी क्षेत्र के जोरडीहा गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है. बिना नंबर का बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. पुलिस की कार्रवाई के बाद अंचल अधिकारी पवन कुमार ने एनजीटी की प्रासंगिक धाराओं के तहत सिमलोंग ओपी में मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर जोरडीहा के समीप बालू लदे ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया. पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया.

दस्तावेज और चालान नहीं दिखा सका कोई, ट्रैक्टर जब्त कर ओपी लाया गया

पुलिस ने काफी देर तक वाहन मालिक का इंतजार किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति वाहन के दस्तावेज अथवा बालू से संबंधित चालान प्रस्तुत करने नहीं पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर सिमलोंग ओपी परिसर में लाया. मामले की सूचना ओपी प्रभारी बलवंत दुबे ने तत्काल वरीय अधिकारियों और लिट्टीपाड़ा अंचल अधिकारी को दी. सीओ ने बताया कि अवैध खनन और बिना कागजात खनिजों के परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola