पाकुड़ से दिल्ली तक बजा डंका... देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल SP अनुदीप सिंह, जानें किन आधारों पर हुआ चयन
पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह | Prabhat Khabar Network
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह समेत झारखंड के पांच पुलिस अधिकारियों को मिली जगह.
पाकुड़ :पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपनी कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में एसपी अनुदीप सिंह को स्थान मिला है. पुलिस कप्तानों के नेतृत्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की प्रभावशीलता और आम लोगों के बीच पुलिस की छवि जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर यह सूची तैयार की गयी है.
झारखंड के पांच पुलिस अधिकारी राष्ट्रीय सूची में शामिल
देशभर के पुलिस कप्तानों के बीच जारी इस प्रतिष्ठित सूची में झारखंड के पांच IPS अधिकारियों को जगह मिली है. इनमें पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह के अलावा विशेष शाखा के एसपी हदीप पी. जनार्दनन, गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार और सिमडेगा एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोतरे शामिल हैं. एक ही राज्य के पांच पुलिस अधिकारियों का देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल होना झारखंड पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.
अपराध पर शिकंजा, पुलिसिंग को बनाया प्रभावी
पाकुड़ में एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है. संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवायी, अपराधियों के खिलाफ अभियान और पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के बीच उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह पहचान मिली है.
जनविश्वास भी बना चयन का अहम आधार
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के मूल्यांकन में केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता, कानून-व्यवस्था संभालने की क्षमता, प्रभावी पुलिसिंग और आम लोगों के बीच पुलिस की छवि व विश्वास को भी अहम आधार बनाया गया. इन्हीं विभिन्न मानकों के समग्र मूल्यांकन के बाद देश के 100 पुलिस कप्तानों का चयन किया गया है.
पाकुड़ पुलिस के लिए भी बड़ी उपलब्धि
एसपी अनुदीप सिंह का देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल होना सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पाकुड़ पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है. राष्ट्रीय स्तर की इस पहचान से जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों को भी नई पहचान मिली है. ऐसी उपलब्धियां पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमेश भगत
रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









