थाने में लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन : इंस्पेक्टर

पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की.
महेशपुर. पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की. उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह और रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार के साथ बारी- बारी से थानों में लंबित कांडों, यूडी केस, पूर्व से लेकर विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की. लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने अंतरराज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया. वहीं फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दीवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया. आगामी गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा को लेकर पैनी नजर बनाये रखने को कहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










