गोपनीयता, समय-सीमा और सटीक सूचीकरण पर दें जोर: बीडीओ

भारत की जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य के सफल संचालन के लिए राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय में पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। चार्ज पदाधिकारी संजय कुमार ने दिशा-निर्देश देते हुए गोपनीयता, सही सूचीकरण और समयबद्धता पर जोर दिया। मोबाइल टैब एप, भवन संख्या अंकन, और दैनिक प्रगति रिपोर्टिंग के महत्व को स्पष्ट किया गया। सभी कर्मी जिम्मेदारी से कार्य करें और आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखें। बैठक में कई प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा भारत की जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य के सफल संचालन के लिए राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय में पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. चार्ज पदाधिकारी संजय कुमार ने दिशा-निर्देश देते हुए गोपनीयता, सही सूचीकरण और समयबद्धता पर जोर दिया. मोबाइल टैब एप, भवन संख्या अंकन, और दैनिक प्रगति रिपोर्टिंग के महत्व को स्पष्ट किया गया. सभी कर्मी जिम्मेदारी से कार्य करें और आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखें. मौके पर सहायक चार्ज पदाधिकारी केसी दास, फील्ड ट्रेनर नवीन कुमार सिंह, प्रणव कुमार सेन, रंजीत कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










