महिलाओं, किशोर-किशोरियों के सशक्तीकरण पर दिया गया जोर

हिरणपुर. पीसीआइ की केंद्र व राज्य की टीम ने मंगलवार को केंदुआ पंचायत स्थित आदिम जनजातीय गांव धनगढ़ा का भ्रमण किया.
प्रतिनिधि, हिरणपुर. प्रोजेक्ट कंसर्न इंडिया (पीसीआF) केंद्री व राज्य की टीम ने मंगलवार को केंदुआ पंचायत स्थित आदिम जनजातीय गांव धनगढ़ा का भ्रमण किया. ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में सखी मंडल की महिलाओं, किशोर-किशोरियों, युवाओं एवं बच्चों के साथ सामुदायिक बैठक की. बैठक में महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह की रोकथाम, महिला हिंसा उन्मूलन, आजीविका संवर्धन, किशोर-किशोरियों की शिक्षा तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी सम्मान योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अलावा शारीरिक छवि, आत्मसम्मान और सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों के संबंध में लोगों को जागरूक किया. प्रोजेक्ट कंसर्न इंडिया की टीम के सदस्यों ने जेएसएलपीएस एवं सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं और किशोरियों से संवाद किया. उनकी शिक्षा, भविष्य की योजनाओं तथा व्यक्तिगत विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त की. साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया. मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम, पीसीआइ के जिला कार्यक्रम समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक, समुदाय प्रेरक, पंचायत समुदाय प्रबंधक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










