दीपावाली पर इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 19 Oct 2025 5:24 PM
दीपावली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पाकुड़ में इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर रहेंगी। फायर ब्रिगेड, बिजली, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। पटाखा बाजार और प्रमुख स्थानों पर विशेष तैनाती रहेगी। अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे और जलने के मामलों के लिए विशेष दवाइयां उपलब्ध हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की है, पुलिस अलर्ट मोड में रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस तैनात रहेंगे, जबकि सीआइडी और स्पेशल ब्रांच के जवान सादे लिबास में भी चौकस रहेंगे ताकि पर्व में विधि-विधान बनाए रखा जा सके।
प्रतिनिधि, पाकुड़. दीपावली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर रहेंगी. फायर ब्रिगेड, बिजली, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे ताकि किसी भी घटना पर तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके. पटाखा बाजार सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष तैनाती रहेगी. अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहेंगे. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि जलने के मामलों को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है और दवाइयां उपलब्ध हैं. जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कमर कस ली है. पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी. एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा. सीआइडी और स्पेशल ब्रांच के जवान सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे और शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










