डूमगो की टीम ने गुसरो को दो गोल से किया पराजित

सामाजिक संगठन साथी व अजीम प्रेमजी इनिशिएटिव के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी सशक्तीकरण योजना के तहत प्रखंडस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.
पाकुड़ नगर. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डूमगो मैदान में सामाजिक संगठन साथी व अजीम प्रेमजी इनिशिएटिव के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी सशक्तीकरण योजना के तहत प्रखंडस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट डुमगो व गुसरो टीम के बीच खेला गया. इसमें डूमगो की टीम ने गुसरो को दो गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि डूमगो विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत साह थे. कहा कि खेल के माध्यम से किशोरियों को शिक्षा से जोड़ कर रखना, उनके स्वास्थ्य को मजबूत करना है और संरक्षण सुनिश्चित करना है. कहा कि किशोरियों को केवल टूर्नामेंट तक ही नहीं, बल्कि हर दिन खेल से जुड़कर रहना चाहिए. खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. इससे किशोरियों का जुड़ाव लगातार विद्यालय से बना रहता है. साथी के कालेश्वर मंडल ने कहा कि किशोरी सशक्तीकरण के माध्यम से किशोरियों के शिक्षा, सुरक्षा, पोषण और स्वस्थ को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है उसी कड़ी में आज का यह टूर्नामेंट है. कार्यक्रम को सच्चिदानंद मिश्रा, बीरेंद्र पंजीयरा, महादेव पासवान आदि ने भी संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










