पाकुड़िया में बाइक पलटने से चालक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पाकुड़िया थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
पाकुड़िया.
थाना क्षेत्र के हरिपुर से पलियादाहा आरईओ मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार महेशपुर थाना क्षेत्र के चंडालमारा निवासी रोसोरज पाल (34) गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल पर कोयला लोड कर पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलियादहा होकर पश्चिम बंगाल की ओर कोयला बेचने जा रहा था. इसी बीच हरिपुर गांव के आगे ढलान पर असंतुलित होकर मोटरसाइकिल समेत दूर गड्ढे में जा गिरा. इससे कोयला एवं मोटरसाइकिल के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पाते ही एएसआई मुद्रिका प्रसाद पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और मोटरसाइकिल एवं शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में लगे हुए हैं. समाचार भेजे जाने तक शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी चल रही थी. इधर, परिवार के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










