सदर अस्पताल से कुछ दूरी पर बन गये हैं दर्जनों गड्ढे, रेलिंग जर्जर

पाकुड़. पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग लगातार खराब होता जा रहा है. सदर अस्पताल से कुछ दूरी में सड़क पर दर्जनों छोटे-बड़े गड्ढे बन गये हैं.
प्रतिनिधि, पाकुड़. पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग लगातार खराब होता जा रहा है. सदर अस्पताल से कुछ दूरी में सड़क पर दर्जनों छोटे-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए कई बार अपनी लेन छोड़कर सड़क के दूसरे हिस्से में वाहन चलाने को मजबूर हो जाते हैं. इससे आमने-सामने की टक्कर का खतरा बढ़ जाता है. वहीं गड्ढों में वाहन के जाने से वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है. सोनाजोड़ी के समीप सड़क पर बनी पुलिया की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. राहगीर अमन कुमार, बिट्टू कुमार और खुर्शीद आलम ने बताया कि मुख्य मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रही है. सड़क पर बने छोटे गड्ढे धीरे-धीरे बड़े होते जा रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










