ePaper

नशामुक्ति, स्वच्छता व साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर विचार-विमर्श

Updated at : 18 Nov 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति, स्वच्छता व साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर विचार-विमर्श

नशमुक्ति के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर किया गया. उपायुक्त ने कहा कि मन की स्वच्छता, व्यवहार की स्वच्छता और पर्यावरण की स्वच्छता, तीनों ही एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज की बुनियाद हैं.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नशामुक्ति, स्वच्छता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. उपायुक्त ने कहा कि मन की स्वच्छता, व्यवहार की स्वच्छता और पर्यावरण की स्वच्छता, तीनों ही एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज की बुनियाद हैं. नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों से नशे से पूर्ण रूप से दूरी बनाने, अपने कार्यालय और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा कार्यस्थल पर स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया. उपायुक्त ने जिले में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. इसके साथ उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि नशा छोड़ने में यदि किसी को कठिनाई हो रही है तो वह मनोचिकित्सक डॉ प्रकाश मुर्मू से संपर्क कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 7667274788 भी जारी किया गया है.

साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश :

उपायुक्त ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए. उन्होंने कहा कि फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक या बैंक से संबंधित धोखे से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है. सभी विभागों को साइबर सुरक्षा से संबंधित नियमित जागरूकता गतिविधियां चलाने के भी निर्देश दिए गए. अंत में उपायुक्त ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलायी और समाज में नशामुक्ति को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola