श्रद्धा के साथ भक्तों ने मां काली को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ भक्तों ने मां काली को दी विदाई

पाकुड़. जिला मुख्यालय समेत प्रखंड इलाकों में मंगलवार की शाम विभिन्न काली मंदिरों में श्रद्धा के साथ काली पूजा संपन्न हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला मुख्यालय समेत प्रखंड इलाकों में मंगलवार की शाम विभिन्न काली मंदिरों में श्रद्धा के साथ काली पूजा संपन्न हुई. देर शाम मां को विदाई दी गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही. शहर के श्मशान काली तल्ला में पूजा के साथ-साथ मंदिर परिसरों में मेले का आयोजन किया गया. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि मां काली की पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक रीति से प्रतिमा का विसर्जन किया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां काली की प्रतिमा को कंधों पर लेकर जय मां काली के जयघोष के साथ कालीभाषण पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया. श्मशान काली पूजा की शुरुआत मध्यरात्रि में तांत्रिक विधि से की जाती है. श्रद्धालु मन्नतें पूरी होने पर मां के चरणों में प्रसाद अर्पित करते हैं. यहां अन्य जगहों से भी श्रद्धालु आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola