डॉ इरफान व दीपिका के मंत्री बनने से होगा विकास : उदय लखमानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 6:29 PM
डॉ इरफान अंसारी व महागामा विधायक दीपिका पांडेय को हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री बनाये जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.
पाकुड़ नगर. कांग्रेस कोटे से जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी व महागामा विधायक दीपिका पांडेय को हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री बनाए जाने से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने दोनों मंत्रियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने पार्टी के निर्णय का समर्थन किया है. कहा कि दोनों पहली बार मंत्री बन रहे हैं. उनके मंत्री बनने से संताल परगना में विकास की रफ्तार और भी तेज गति से बहेगी. वे जनता के बीच रहकर जनता के लिए कार्य करेंगे. कहा कि हेमंत सरकार में विकास का कार्य हुआ है और आगे भी होगा. जनता वर्तमान सरकार के कार्यों से काफी प्रभावित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










