आम बगान में बाल्टी में छिपाकर रखे देसी बम बरामद

Updated:
विज्ञापन
आम बगान में बाल्टी में छिपाकर रखे देसी बम बरामद

आम बगान में बाल्टी में छिपाकर रखे देसी बम बरामद

विज्ञापन

फरक्का. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत शमशेरगंज थाना क्षेत्र के तीनपाकुड़िया आम बागान से पुलिस ने एक बाल्टी में रखा देशी जिंदा बम बरामद किया है. शमशेरगंज थाना के आईसी सुब्रत घोष ने बताया कि सोमवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के तीनपाकुड़िया गांव के पास एक आम बागान में एक प्लास्टिक की बाल्टी में जिंदा देशी बम रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त स्थान की घेराबंदी की तथा बम स्क्वॉड टीम को बुलाकर बम को नष्ट कर दिया गया. आईसी सुब्रत घोष ने कहा कि मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola