ePaper

राज्यस्तरीय कला उत्सव में दीपिका व रूमा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Updated at : 07 Oct 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कला उत्सव में दीपिका व रूमा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पाकुड़ नगर. राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में जिले की छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में जिले की छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है. आरके प्लस टू महेशपुर कक्षा 11वीं की छात्रा दीपिका चंद्रा ने शास्त्रीय नृत्य, भरतनाट्यम प्रतियोगिता में झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. वहीं हरिणडांगा हाइस्कूल, कक्षा 11वीं की छात्रा रूमा साहा ने शास्त्रीय वादन (एकल) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. रूमा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव 2025 के लिए हुआ है, जहां वह झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पाकुड़ जिले के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों के लगन का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola