ePaper

डीसी व एसपी ने जयंती पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

Updated at : 15 Nov 2024 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी व एसपी ने जयंती पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शुक्रवार को मनाई गयी. हाटपाड़ा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शुक्रवार को मनाई गयी. शहर के हाटपाड़ा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, निदेशक आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिलावासियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ था. उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने समाज को संगठित कर एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया. एसपी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति जागरूक किया था. उन्हें अपने हक के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी थी. भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हमलोग त्याग और बलिदान की प्रेरणा ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola