मुहर्रम पर बैंक बंद! कहीं आपका शहर भी लिस्ट में तो नहीं? यहां करें तुरंत चेक

Updated:
विज्ञापन

Bank Holiday Today

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले यह जरूर जान लें कि आज किन शहरों में बैंक बंद हैं, कौन-सी सेवाएं चालू रहेंगी और अगले बैंक हॉलिडे कब पड़ रहे हैं.

विज्ञापन

Bank Holiday Today: अगर आज यानी 26 जून 2026 को आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. मुहर्रम के मौके पर देश के कई शहरों में बैंक बंद हैं. यह दिन इस्लामिक नए साल और आशूरा के रूप में मनाया जाता है. केंद्र सरकार ने इसे राजपत्रित (Gazetted) अवकाश घोषित किया है. ऐसे में सरकारी दफ्तरों, कई सार्वजनिक संस्थानों और कई शैक्षणिक संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी.

हालांकि, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी.

आज किन शहरों में बैंक बंद हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार आज नीचे दिए गए इन शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

अगरतला
आइजोल
बेलापुर
बेंगलुरु
भोपाल
चेन्नई
हैदराबाद
जम्मू
कानपुर
कोलकाता
लखनऊ
मुंबई
नागपुर
नई दिल्ली
पटना
रायपुर
रांची
श्रीनगर
विजयवाड़ा

बैंक बंद रहेंगे तो कौन-सी सेवाएं मिलेंगी?

अगर आपका बैंक बंद है, तब भी कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के किया जा सकता है. UPI से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं.

  • इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेगी.
  • ATM से नकद निकासी की जा सकेगी.
  • ऑनलाइन बिल भुगतान और फंड ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

यानी शाखा में जाकर होने वाले काम छोड़कर बाकी ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी.

मुहर्रम के बाद कब-कब रहेगी छुट्टी?

मुहर्रम के बाद भी कुछ दिनों में बैंक अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे. इसलिए अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो पहले तारीख जरूर देख लें.

तारीखअवसरकहां बैंक बंद रहेंगे
27 जून 2026चौथा शनिवारपूरे देश में
28 जून 2026रविवारपूरे देश में
29 जून 2026गुरु हरगोबिंद जी जयंतीशिमला
30 जून 2026रेमना नीआइजोल

ये भी पढ़ें: रांची से दिल्ली तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है आपके शहर का 26 जून का रेट

विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola