डीसी ने आदिम जनजातीय आवासीय उवि का लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2026 5:45 PM
हिरणपुर. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित आदिम जनजातीय आवासीय उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया.
प्रतिनिधि, हिरणपुर. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित आदिम जनजातीय आवासीय उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने बारी-बारी से विभिन्न कक्षाओं में जाकर अध्ययनरत छात्रों से बातचीत की. उनकी पढ़ाई, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. इसके बाद उपायुक्त ने छात्रावास, किचन एवं बाथरूम की व्यवस्था की जांच की. उन्होंने विद्यालय एवं छात्रावास से संबंधित कई जानकारियां प्राचार्य संदीप कुमार झा से ली. किचन, बाथरूम एवं छात्रावास की मरम्मत कराने की आवश्यकता जताई. वहीं विद्यालय की टूटी हुई चहारदीवारी निर्माण को लेकर उपायुक्त ने लिट्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार को निर्देश दिए. उन्होंने विद्यालय परिसर में किचन गार्डन विकसित करने का निर्देश भी विद्यालय प्रबंधन को दिया, ताकि छात्र-छात्राओं को ताजी एवं पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध कराई जा सके. उपायुक्त ने कल्याण विभाग से संचालित कल्याण गुरुकुल का भी दौरा किया. वहां उन्होंने मोबाइल रिपेयरिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से बातचीत की. प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की. प्रशिक्षण की गुणवत्ता को लेकर प्राचार्य प्रवीण कुमार सिन्हा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का, पवन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










