जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए डीसी

Updated at : 11 Feb 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए डीसी

आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया.

विज्ञापन

पाकुड़. आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों की समस्याएं सुनी. आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जायेगा. जनता दरबार में जमीन, चौकीदार बहाली, पशुपालन विभाग से संबंधित मामले आये, जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola