पाकुड़ बीएड कॉलेज में डीएलएड में नामांकन शुरू

Published at :20 Apr 2026 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ बीएड कॉलेज में डीएलएड में नामांकन शुरू

पाकुड़ नगर. पाकुड़ बीएड कॉलेज में डीएलएड सत्र 2026-28 में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. पाकुड़ बीएड कॉलेज में डीएलएड सत्र 2026-28 में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को आधिकारिक सूचना जारी की. प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल से महाविद्यालय के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि के भीतर प्राचार्य कक्ष में जमा करना अनिवार्य होगा. बताया कि नामांकन प्रक्रिया इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार होगा, जिसमें आरक्षण नियमों का पालन किया जायेगा. मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों का ही नामांकन सुनिश्चित होगा. डॉ कुमार ने आगे कहा कि नामांकन के समय सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. इसके लिए महाविद्यालय द्वारा चेकलिस्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola