पेट्रोल-डीजल की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

कई स्थानों पर संचालक मशीन खराब होने की बात कह रहे हैं तो कहीं केवल प्रीमियम पेट्रोल ही उपलब्ध होने की बात कही जा रही है.
प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर के पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत के कारण आमलोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. प्रखंड क्षेत्र में आठ पेट्रोल पंप हैं. वहीं महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क के गैस गोदाम के पास नायरा पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो चुका है तो जिन माता पेट्रोल पंप में केवल डीजल ही बेचा जा रहा है. कई स्थानों पर संचालक मशीन खराब होने की बात कह रहे हैं तो कहीं केवल प्रीमियम पेट्रोल ही उपलब्ध होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि एडवांस भुगतान करने के बावजूद चार से पांच दिन बाद केवल एक टैंकर की डिलीवरी संचालकों को मिल रही है. ऐसे में तेल आते ही समाप्त हो जा रहा है. कुछ पंप संचालकों का कहना है कि यदि आपूर्ति में सुधार हो जाय तो पेट्रोल डीजल की कमी नहीं होगी. कहा कि तीन मई तक पेट्रोल व डीजल आपूर्ति में सुधार होने की संभावना है. यदि आपूर्ति समय पर हो तो पंप सुचारू रूप से चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




