कांग्रेसियों ने विकास को लेकर डीडीसी से की मुलाकात
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 22 Mar 2025 6:36 PM
कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीडीसी महेश कुमार संथालिया से मुलाकात कर विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की.
पाकुड़ नगर. कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीडीसी महेश कुमार संथालिया से मुलाकात कर विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद और प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने किया. इस दौरान डीडीसी और कांग्रेस नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई. बैठक में जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन और सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम भी मौजूद रहे. कांग्रेसियों ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा कर तीव्र क्रियान्वयन की मांग की. जिलाध्यक्ष ने बताया कि डीडीसी को 28 मार्च को विधायक निशात आलम की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी के लिए भी आमंत्रण दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










