धुलोट के साथ बांग्ला चैतमास संकीर्तन का समापन
पाकुड़िया. पाकुड़िया बाजार में बंगाली समाज की ओर से एक माह से आयोजित बांग्ला चैतमास संकीर्तन का समापन रविवार को धुलोट कीर्तन के साथ हुआ.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पाकुड़िया बाजार में बंगाली समाज की ओर से एक माह से आयोजित बांग्ला चैतमास संकीर्तन का समापन रविवार को धुलोट कीर्तन के साथ हुआ. गाजे-बाजे के साथ निकले इस भव्य धुलोट कीर्तन में पाकुड़िया सहित पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के जयपुर, नारायणपुर, सयपुर आदि गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. ग्रामीणों ने कीर्तन मंडलियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. धुलोट कीर्तन यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में शरबत और बताशा का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार, बंगाली समाज की ओर से चैतमास की संक्रांति पर इस संकीर्तन की शुरुआत की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










