चार नवंबर तक छठ घाटों की सफाई करें पूर्ण : नप प्रशासक

छठ पूजा को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में तैयारी की जा रही है.
पाकुड़. छठ पूजा को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में तैयारी की जा रही है. छठ घाटों की साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है. ताकि छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. शनिवार को नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने कई छट घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने काली भाषण, टीन बांग्ला, शीतला मंदिर, साधु पोखर , अखाड़ी पोखर, रानी दिग्घी पटाल, तांतीपाड़ा समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने छठ घाट की साफ सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिये. उन्होंने नगर प्रबंधक समेत सफाई कर्मियों को छठ घाटों के आसपास सफाई करने, पानी में चुना व ब्लीचिंग का छिड़काव करने, छठ घाट के आसपास खराब लाइटों को दुरुस्त करने आदि का निर्देश दिया. कहा कि चार नवंबर तक छठ घाटों की सफाई पूर्ण कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




