ePaper

पेंडिंग विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ करायें पूर्ण : डीसी

Updated at : 14 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पेंडिंग विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ करायें पूर्ण : डीसी

पाकुड़. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें. सभी कार्य पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न करायें. उन्होंने भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने, पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिन योजनाओं का एग्रीमेंट समय पर नहीं हुआ है उन्हें वापस लेने का निर्देश दिया. कहा कि सभी लंबित एग्रीमेंट 31 अक्तूबर तक पूर्ण कर लिए जाएं. वहीं, जिन योजनाओं को रद्द करना आवश्यक है, उनका प्रतिवेदन समय पर भेजा जाए. यह भी निर्देश दिया कि शिलान्यास और उद्घाटन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराएं. सभी कार्यपालक अभियंता सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड विजिट कर योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करें. निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने कहा कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करायें. ताकि आम जनता को लाभ मिल सके. बैठक में उपविकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola