ePaper

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का करें निष्पादन : एसी

Updated at : 19 Dec 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का करें निष्पादन : एसी

पाकुड़ नगर. उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने जनता दरबार का आयोजन किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अपर समाहर्ता के समक्ष रखी, जिन पर क्रमवार सुनवाई की गयी. अपर समाहर्ता ने प्राप्त आवेदनों को संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों का शीघ्र जांच कर समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें. जनता दरबार में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-333ए के लिए भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा देने, शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं व बैंकों से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए. एसी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निष्पादन करते हुए प्रगति से प्रशासन को अवगत कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola