बीएड में नामांकन शुल्क वृद्धि के खिलाफ कॉलेज में तालाबंदी

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 20 Sep 2025 6:43 PM

विज्ञापन

पाकुड़ के केकेएम कॉलेज में बीएड नामांकन शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास के छात्रों ने शनिवार को कॉलेज में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि शुल्क 88 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 30 हजार रुपये कर दिया गया है, जो गरीब परिवार के छात्रों के लिए भारी बोझ है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से कई छात्र बीएड करने से वंचित रह जाएंगे और भविष्य प्रभावित होगा। छात्रों ने शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की है और जब तक विश्वविद्यालय इस पर विचार नहीं करता, तालाबंदी जारी रहेगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युगल कुमार झा ने कहा कि प्रशासन को सूचना दे दी गई है और निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि,पाकुड़. केकेएम कॉलेज में बीएड नामांकन शुल्क में वृद्धि के खिलाफ आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास के छात्रों ने शनिवार को कॉलेज में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने बताया कि पाकुड़ जिला पिछड़ा और ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी गरीब परिवार से हैं. शुल्क वृद्धि से छात्रों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा. छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि नामांकन शुल्क 88 हजार से बढ़ाकर 1.30 लाख कर दिया गया है, जो समझ से परे है. उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि राज्य के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें. इस वृद्धि से कई छात्र बीएड करने से वंचित रह जाएंगे. छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन से शुल्क वृद्धि वापस लेने का अनुरोध किया और कहा कि जब तक विश्वविद्यालय उनकी मांगों पर विचार नहीं करती, तब तक कॉलेज में तालाबंदी जारी रहेगी.

कहते हैं कॉलेज के प्रचार्य

छात्रों द्वारा कॉलेज में तालाबंदी की गयी है. तालाबंदी की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को मेल के माध्यम से कर दिया गया है. जैसा निर्देश प्राप्त होगा किया जायेगा.

डॉ युगल कुमार झा, प्राचार्य, केकेएम कॉलेज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola