हिरणपुर : सामाजिक समरसता के साथ मनायें सरस्वती पूजा
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 20 Jan 2026 6:22 PM
हिरणपुर. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति बैठक हुई.
प्रतिनिधि, हिरणपुर. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति बैठक हुई. अध्यक्षता थाना के एसआइ जेना बालमुचू ने की. बैठक में एसआइ गौतम कुमार दास व एएसआइ सनातन मांझी उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गयी कि सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और शांति के साथ मनाई जाए. कहा गया कि हिरणपुर थाना क्षेत्र हमेशा से आपसी सौहार्द का मिसाल रहा है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी धर्मों व समुदायों को मिल-जुलकर पर्व मनाना चाहिए. स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान अश्लील गाने एवं डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बाजा बजाने की अनुमति रात्रि 10 बजे तक ही होगी. वहीं, हाइस्कूल परिसर में लगने वाले मेले में महिला पुलिस बल के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. तेज गति से बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. किसी भी पूजा समिति को बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए पूर्व से थाने में आवेदन देना अनिवार्य होगा. लोगों से अफवाहों से बचने व किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की तुरंत जानकारी पुलिस को देने की अपील की. बैठक में में दीपक साहा, सुकुमार सेन, पंकज साहा, पवन रविदास, कृष्णा साहा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










