ePaper

पाकुड़ जिले के 128 पंचायतों व नगर परिषद के 21 वार्डों में लगेंगे शिविर

Updated at : 20 Nov 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ जिले के 128 पंचायतों व नगर परिषद के 21 वार्डों में लगेंगे शिविर

21 नवंबर से पूरे राज्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. यह अभियान 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा.

विज्ञापन

पाकुड़. 21 नवंबर से पूरे राज्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. इसी क्रम में पाकुड़ जिले में भी दिनांक 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक सभी 128 पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा. उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से शिविर आयोजित कर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संबंधित सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की सुविधा, सहायता एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु अधिक से अधिक लोगों को आपकी योजना –आपकी सरकार– आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने और शिविरों में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का निर्देश :

उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ एवं सीओ को शिविरों के व्यापक प्रचार- प्रसार का निर्देश दिया गया है, ताकि जिले के शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने लाभुकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और शिविर स्थल पर अधिकतम आवेदनों के संकलन का निर्देश भी दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर शिकायतों का त्वरित निष्पादन और नए लाभुकों को लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है. शिविरों में सूचीबद्ध सभी योजनाओं के अलावा विभागीय सेवाएं, दस्तावेज सत्यापन, पंजीकरण तथा आवश्यक शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाएगा. पात्र लाभार्थियों को स्थल पर ही आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.

प्राथमिकता से स्वीकार किए जाएंगे आवेदन :

शिविरों में निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं के आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर लिए जाएंगे. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई एवं कृषि संबंधित योजनाएं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र. जाति प्रमाण पत्रों का लैमिनेटेड स्वरूप में वितरण, एसएचजी/क्लस्टर सदस्यों को आईडी कार्ड वितरण, धोती, साड़ी एवं लुंगी का वितरण, कंबल वितरण.

ऑन-द-स्पॉट शिकायतों का त्वरित समाधान :

राशन/आधार कार्ड संशोधन, राज्य अभिलेखों से संबंधित सुधार, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र संशोधन, बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान व अन्य महत्वपूर्ण आवेदन भी लिए जाएंगे. सभी प्रकार की पेंशन योजनाएं आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वन पट्टा एवं व्यक्तिगत वन पट्टा हेतु आवेदन, झारखंड आंदोलनकारी पहचान प्रमाण पत्र हेतु आवेदन एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन.

अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचें लोग :

उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचकर अधिकतम योजनाओं का लाभ प्राप्त करें. उन्होंने सभी नागरिकों से आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक एवं पहचान से जुड़े दस्तावेज साथ लाने का आग्रह किया, ताकि प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके. नोडल अधिकारियों को प्रत्येक दिवस अपने-अपने शिविर स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है.

21 नवंबर को इन पंचायतों में लगेगा शिविर :

अमड़ापाड़ा प्रखंड के जामुगड़िया पंचायत भवन, हिरणपुर प्रखंड के बाबूपुर पंचायत, मनिडांगा प्राथमिक विद्यालय के पास, महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत, अमलागाछी फुटबॉल मैदान, पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन एवं पोचाथोल पंचायत भवन, पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध पंचायत सचिवालय परिसर एवं पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड-01, वार्ड विकास केंद्र, नया बस पड़ाव.

22 नवंबर को इन पंचायतों में लगेगा शिविर :

पाकुड़ प्रखंड के मालपहाड़ी पंचायत भवन, हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत बरमसिया पंचायत के वीरग्राम आंगनबाड़ी केंद्र के पास, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत परिसर, महेशपुर प्रखंड अंतर्गत रोलाग्राम पंचायत के मध्य विद्यालय मैदान एवं तेलियापोखर पंचायत भवन के बगल में शिविर का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola