भारत के आर्थिक विकास सम्मेलन में शामिल हुए पाकुड़ के व्यवसायी

Updated at : 30 Jan 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के आर्थिक विकास सम्मेलन में शामिल हुए पाकुड़ के व्यवसायी

नयी दिल्ली में आयोजित भारत का आर्थिक विकास सम्मेलन-2025 में पाकुड़ के व्यवसायी लुत्फुल हक शामिल हुए.

विज्ञापन

पाकुड़. श्रीदायिनी फाउंडेशन एवं यूएस एशिया बिजनेस फोरम के संयुक्त तत्वावधान में नयी दिल्ली में आयोजित भारत का आर्थिक विकास सम्मेलन-2025 में पाकुड़ के व्यवसायी लुत्फुल हक शामिल हुए. प्रधानमंत्री के विकासशील भारत-2047 के विजन के अनुरूप युवाओं को सशक्त बनाने और उद्यमशीलता उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में देश के जाने माने उद्योगपति शामिल हुए. इस सम्मेलन में पाकुड़ जिले से पत्थर कारोबारी सह समाजसेवी लुत्फुल हक को आमंत्रित किया गया था. उन्होंने झारखंड से मेजबानी करते हुए देश को और मजबूत बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन के तहत देश को सशक्त बनाने में हर संभव तैयार है. कार्यक्रम में यूएस ग्लोबल बिजनेस फोरम के एशिया चेयरमैन प्रियबराता प्रामाणिक, श्री दायिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिओम अग्निहोत्री, जिंदल स्टील के मैनेजर अवनिंद्रा नाथ मिश्रा, आराहत कैपिटल लिमिटेड के डाइरेक्टर डिम्पल खेतान, साक्षी झा सहित तीन सौ कारोबारी मौजूद थे. श्रीदायिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिओम अग्निहोत्री ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन यूएस डॉलर तक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) आकर्षित करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना है. इससे भारत की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि होंगी. देश को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थान मिलेगा. यह पहल वैश्विक निवेशकों और भारतीय परियोजना मालिकों के बीच की खाई को पाटेगी. साथ ही सरकारी नीतियों से भावी पीढ़ीयों के लिए एक स्थाई और समृद्धि आर्थिक परिदृश्य का निर्माण करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola