तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद

तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद
प्रतिनिधि, हिरणपुर. थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित बड़ा नदी के निकट झाड़ी से रविवार को पुलिस ने गांव के ही सलाम मोमिन (35) का शव बरामद किया. शव काफी सड़-गल चुका था, और दुर्गंध भी आ रहा था. सलाम कोलकाता में बेकरी फैक्टरी में काम करता था. वह बकरीद मनाने घर आया हुआ था. घर से बीते तीन दिनों से लापता था. रविवार को आसपास के ग्रामीणों ने दुर्गंध होने पर सामने जाकर देखा कि किसी का शव पड़ा हुआ है और इसकी सूचना हिरणपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ किशोर टुडू दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सरल स्वभाव के थे, जो काफी कम बोलते थे. वे अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्री को छोड़ गये हैं. उधर, पुलिस घटना को लेकर हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




