बकरीद को लेकर पाकुड़ में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 4:10 PM
संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 26 मई फोटो कैप्शन - फ्लैग मार्च में शामिल डीसी मेघा भारद्वाज, एसपी अनुदीप सिंह व पुलिसकर्मी
संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 26 मई फोटो कैप्शन – फ्लैग मार्च में शामिल डीसी मेघा भारद्वाज, एसपी अनुदीप सिंह व पुलिसकर्मी संवाददाता, पाकुड़ बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान आमजनों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखने का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च सिदो कान्हू मुर्मु पार्क से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक निकाला गया. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न मार्गों से होकर मार्च किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक करना था. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिला प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है. सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी और पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










