कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल

सीलमपुर गांव के समीप बुधवार की देर रात एक बाइक चालक कुत्ते को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया. इससे बाइक चालक घायल हो गया.
महेशपुर. थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव के समीप बुधवार की देर रात एक बाइक चालक कुत्ते को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया. इससे बाइक चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बड़कियारी गांव निवासी जामेश्वर आलम (31) अमड़ापाड़ा से अपने अन्य दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर देर रात बड़कियारी अपने घर लौट रहा था. इसी दरम्यान सीलमपुर गांव के समीप एकाएक एक कुत्ता के सामने आ जाने से अपना संतुलन खो बैठा, जिससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घटना स्थल के आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए महेशपुर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










