शिक्षक संघ ने बीइइओ सह डीडीओ पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Updated at : 30 Jan 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने बीइइओ सह डीडीओ पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीसी के नाम से आवेदन दिया है. इसमें महेशपुर प्रखंड के बीइइओ सह डीडीओ बाबूराम मुर्मू के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

बीईईओ बाबुराम मुर्मू सेवानिवृत शिक्षकों के भविष्य निधि राशि के भुगतान में बरत रहे हैं लापरवाही संघ ने किया मामलें की जांच करने और बीईईओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग 30 जनवरी संवाददाता, पाकुड़ झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने डीसी के नाम से आवेदन दिया है. इसमें महेशपुर प्रखंड के बीइइओ सह डीडीओ बाबूराम मुर्मू के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाया है. वहीं उनके खिलाफ जांच की मांग की है. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव मिथिलेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को डीसी कार्यालय को सौंपे आवेदन में उल्लेख किया है कि महेशपुर प्रखंड के तुलसीपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप कुमार राम अपने भविष्य निधि की राशि निकासी के लिए प्राधिकार-पत्र बीइइओ बाबूराम मुर्मू को सौंप चुके हैं. बिल जेनरेट का मैसेज मोबाइल पर भी आ चुका है, लेकिन कोषागार में विपत्र जमा नहीं किया जा रहा है, जिस कारण मुझे भविष्य निधि राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है. वहीं महेशपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बासकेंद्री से सेवानिवृत्त शिक्षक अमरनाथ मंडल को भविष्य निधि राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. वे भी लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने मोटी रकम स्थापना में खर्च भी किये हैं, लेकिन अब तक उनकी राशि का भुगतान नहीं कराया गया है. बीइइओ सह डीडीओ बाबूराम मुर्मू सेवानिवृत्त शिक्षकों के भविष्य निधि राशि भुगतान में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. आवेदन में आरोप लगाया है कि उनका भ्रष्टाचार से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में पहले से वायरल हो चुका है. संघ ने मामले की जांच करते हुए बीइइओ बाबूराम मुर्मू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में बीईईओ बाबूराम मुर्मू का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola