बीडीओ ने ग्राहक सेवा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने ग्राहक सेवा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

पाकुड़ नगर. बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता व थाना प्रभारी मदन कुमार मिश्रा ने अमड़ापाड़ा प्रखंड की पाडरकोला पंचायत में विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता व थाना प्रभारी मदन कुमार मिश्रा ने अमड़ापाड़ा प्रखंड की पाडरकोला पंचायत में विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं और लाभुकों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की. बीडीओ ने प्रमाणपत्र निर्माण, पेंशन योजना, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड आदि के अभिलेखों का सत्यापन किया. उन्होंने केंद्र संचालकों को निर्देश दिया कि सभी कार्य पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता सौहेल शेख मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola